ऑपरेशन लोटस की हर साजिश होगी नाकाम, भाजपा को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब : अश्वनी अग्रवाल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन व उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कथित ऑपरेशन लोटस को आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडरशिप, उसके विधायक और हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती, एकजुटता और लोकतांत्रिक तरीके से नाकाम करेंगे। श्री अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि आप के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। पार्टी सत्ता के लालच की राजनीति में विश्वास नहीं करती। लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनी हुई सरकारों को गिराने की किसी भी साजिश को पंजाब में सफल नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने आगे आरोप लगाया कि संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज को भाजपा के तथाकथित ऑपरेशन लोटस के तहत प्रलोभन देने की कोशिश की गई। अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं उनसे संपर्क साधा और बंद कमरे में बैठक करने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान भाजपा की टिकट देने, राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने और मनचाही शर्तें पूरी करने जैसे बड़े ऑफर दिए गए, जो पूरी तरह से लोकतंत्र और जनादेश के खिलाफ हैं। अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि जनता के हित में चल रही नीतियों और विकास कार्यों से घबराकर विपक्ष इस तरह के हथकंडे अपना रहा है, लेकिन पंजाब की जागरूक जनता सब समझती है और ऐसे प्रयासों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और किसी भी दबाव या प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं। आम आदमी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर डटी हुई है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ डटी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के विश्वास के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page