

मंडल प्रधान अपने इलाके के भाजपा कार्यकर्ताओ और जनता से तालमेल बना पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करे-सुशील शर्मा
जालंधर : भाजपा पार्टी कार्यालय में जिला प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे जालंधर वेस्ट और कैंट विधानसभा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष रिशी बहल,मनीष बल,अजय ठाकुर,प्रदीप खुल्लर,पार्षद कंवर सरताज,मनीषा जैन,राजन मल्हण,नरेश वालिया,जस जौहल को सम्मानित कर उनके साथ बैठक सम्पन हुई।इस बैठक मे जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,उपप्रधान दविंद्र भारद्वाज और अश्वनी भंडारी विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस बैठक मे सुशील शर्मा ने नये मंडल प्रधानों से विचार विमर्श कर कहा अपने-अपने इलाके के सभी प्रमुख कार्यकर्ता साथियों समेत जनता से तालमेल बिठाकर काम करने और अपने-अपने बूथ को मज़बूत करने की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी गई।सुशील ने बताया हमारी सोच और विज़न पार्टी के रुख को साफ़ तौर पर दिखाते हैं; हमारे हर एक कार्यकर्ता का बहुत महत्व है और उन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री का नारा—”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास”—इसी भावना को दर्शाता है। इस बात पर ज़ोर देते हुए सुशील शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी का नेतृत्व किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम है। आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए, हमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा और पंजाब में सरकार बनाने का सपना सच करना होगा।वही सभी मंडल प्रधानों ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि जो नई जिम्मेवारी जिस विश्वास के साथ पार्टी ने दी है उसपर हम सब कार्य कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हर बूथ हर घर तक संपर्क कर जनता को जागरूक कर भाजपा की सफल योजनाओं को पहुंचाकर फेल पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी की नाकामियों कि जानकारी लोगो तक पहुंचायेंगे।सभी मंडल प्रधानों ने कहा 2027 विधानसभा चुनावो में भाजपा की सरकार पंजाब में बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर जालंधर शहर की चारों विधानसभाओ में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करेंगे।इस मौके जिला प्रवख्ता सन्नी शर्मा,विकास कैंथ,राजेश मल्होत्रा,एच.एस बेदी,संजीव जॉली,दिनेश खन्ना,राजेंद्र बागड़िया आदि हाजिर थे।