झांखेलन, ऊना रोड में पूजनीय बाबा चरण दास जी की अध्यक्षता में 5 बेटियों के सामूहिक विवाह हुए सम्पन्न

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

होशियारपुर ( व्यूरो ): शिव शक्ति मंदिर, झांखेलन, ऊना रोड, होशियारपुर में पूजनीय बाबा चरण दास जी की अध्यक्षता में 5 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्पन्न हुए रुद्रसेना संगठन द्वारा इस दिव्य कार्ये में सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ संगठन के चेयरमैन दयाल वर्मा ने बताया कि बाबा जी द्वारा शिव शक्ति मंदिर में प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह किए जाते है रुद्रसेना कि तरफ से इस कार्य मे बढ़ चढ़ कर सहयोग किया जाता है। इस वर्ष 6 विवाह 24 अप्रैल को और 5 विवाह आज पूर्ण हुए। उन्होंनेे कहा कि नर के अंदर ही नारायण का रूप होता है। इस सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न लोगों ने अपना सहयोग दिया है। कन्यादान करके सभी ने बहुत बड़ा पुण्य अर्जित किया है। ऐसा सुंदर नजारा कहीं ओर नजर नहीं आता।कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का गीत गाया था। जिस व्यक्ति के सिर पर भगवान का हाथ होता है, उसे कोई कमी नहीं होती है।IMG 20221204 183914             इस मौके पर विवाहित जोड़ो को घर का सामान और आभूषण पहनाकर बाबा चरण दास जी द्वारा आशीर्वाद दिया गया। इस शुभ अवसर पर संगठन से कार्यक्रम में दयाल वर्मा, मोहित शर्मा, सरु शर्मा, रुषम संधीर , सुभाष शर्मा मोके पर शामिल हुए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page