पंजाब प्रेस क्लब चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, पर्चा वापसी 5 को

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा / मुस्कान ): कागजों की जांच को लेकर आज पंजाब प्रेस क्लब जालंधर के चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए दो दिन का समय था। कागजातों की जांच के दौरान जो कागजात सही पाए गए उनके साथ यहां दिए जा रहे हैं। नामांकन वापस लेने की तारीख पांच दिसंबर है और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए पंजाब प्रेस क्लब में 10 दिसंबर को मतदान होगा।
जिन सदस्यों के कागजात वैध पाये गये उनके नाम इस प्रकार हैं:
*प्रधान*
1. जसप्रीत सिंह सैनी
2. जतिंदर कुमार शर्मा
3. परमजीत सिंह रंगपुरी
4. सतनाम सिंह माणक

*वरिष्ठ उपाध्यक्ष*
1. जतिंदर कुमार शर्मा
2. प्रदीप सिंह बसरा
3. राजेश थापा
4. संदीप साही

*महासचिव*
1. महाबीर प्रसाद
2. मनोज कुमार त्रिपाठी
3. निखिल शर्मा

*उपाध्यक्ष (कुल 2)*
1. गुरप्रीत सिंह पापी
2. महाबीर प्रसाद
3. मलकीत सिंह बराड़
4. मनदीप शर्मा
5. पंकज कुमार रॉय
6. संदीप साही

*उपाध्यक्ष (महिला)*
1. पुष्पिंदर कौर
2. तेजिंदर कौर थिंद

*सचिव*
1. जतिंदर शर्मा
2. मेहर मलिक

*सह सचिव*
1. गुरप्रीत सिंह पापी
2. नरेंद्र गुप्ता
3. राकेश कुमार सूरी

*कोषाध्यक्ष*
1. शिव शर्मा
2. सुमित महेंद्रू

यह जानकारी देते हुए क्लब के चुनाव अधिकारी डॉ. कमलेश दुग्गल, डॉ. हरजिंदर सिंह अटवाल व कुलदीप सिंह बेदी ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से सहयोग मांगा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page