भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत, निकला विशाल रोड मार्च

BJP National President Nitin Naveen receives a grand and historic welcome in Jalandhar, with a massive road march being organised.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने दिखाया भाजपा की संगठनात्मक ताकत : नितिन नवीन

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जालंधर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य, ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने जालंधर में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं के उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता निर्धारित स्थल पर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और भारत माता के जयकारों के बीच नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके उपरांत शहर में एक विशाल एवं ऐतिहासिक रोड मार्च निकाला गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। रोड मार्च के दौरान विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर में मिला यह स्नेह, सम्मान और जनसमर्थन भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा पंजाब में तेजी से मजबूत हो रही है और संगठन बूथ स्तर तक सशक्त होकर जनता के बीच अपनी पैठ बना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, जनसेवा और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जिसके कारण जनता का भाजपा के प्रति विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। पंजाब में भी भाजपा के प्रति लोगों का समर्थन तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

सुशील शर्मा ने कहा कि आज के विशाल स्वागत और रोड मार्च ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का संगठन जालंधर सहित पूरे पंजाब में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, जालंधर के पूर्व लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, अमित तनेजा, जगबीर सिंह बराड़, सरबजीत सिंह मक्कड़, अविनाश चंद्र तथा पूर्व विधायक शीतल अंगुराल सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था और पूरा वातावरण भाजपा के नारों से गूंजता रहा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page