‘चावला मोबाइल शॉप’ पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग

Unknown miscreants firing in broad daylight at 'Chawla Mobile Shop'

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : महानगर में गोलीबारी और आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के अवतार नगर इलाके का है जहां स्थित ‘चावला मोबाइल शॉप’ पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। इस अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, इस बार स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए भाग रहे एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवतार नगर की चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को काबू कर लिया। भीड़ ने गुस्से में आकर पकड़े गए इस हमलावर की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं, उसका दूसरा साथी भीड़ को चकमा देकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा।फिलहाल इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है कि मोबाइल शॉप पर यह फायरिंग किस वजह से की गई है। लेकिन घटनास्थल और स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि मोबाइल शॉप के संचालक को पिछले कुछ समय से फिरौती के लिए धमकी भरे कॉल आ रहे थे और दहशत फैलाने के मकसद से ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है गोलीबारी की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने भीड़ द्वारा पीटे गए घायल युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है और उसे इलाज के लिए भेजने के साथ-साथ फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page