देहात पुलिस ने 5 किलो चर्स,ड्रग मनी और एक एक्टिवा सहित दो आरोपीयों को किया काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : देहात पुलिस ने  नशीले पदार्थ सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5 किलो चर्स, 51 हजार की ड्रग मनी और एक एक्टिवा बरामद की है।प्रैस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम के स्पेशल सेल के प्रभारी सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ जालंधर रोड़ नजदीक कमल अस्पताल नकोदर के पास नाकेबंदी की हुई थी। जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर नशीला पदार्थ लेकर नकोदर की ओर जा रहे है। IMG 20240420 WA0609इस दौरान उनकी टीम ने माल्लड़ी के पास दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तालाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 किलों चर्स, 51 हजार रुपए और एक्टिवा बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 2 हजार रुपए किलों के भाव में लेकर आगे महंगे दामों में बेचते थे। पकड़े गए  व्यक्तियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ सोनू पुत्र लेखराज निवासी मोहल्ला गुरु तेगबहादुर नगर नकोदर और गुरदयाल सिंह उर्फ बग्गा पुत्र करनैल सिंह निवासी इंद्रा कालोनी नकोदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्होंने आरोपियों का 2 दिन का रिमांड मिला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से ही कई मामले दर्ज है।
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page