तनाव से छुटकारा पाना है तो हमें धार्मिक आयोजनों की शरण में आना ही होगा : विधायक हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : माता शीतला शिव मंदिर अमन नगर में 55 वां वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने माता के चरणों में हाजिरी लगाई। विधायक हैनरी ने उपस्तिथ हुई संगतो को जागरण की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी रूप में तनावग्रस्त नजर आता है। अगर हमे तनाव से छुटकारा पाना है तो हमें धार्मिक आयोजनों की शरण में आना ही होगा। उन्होने कहा सतसंग वह स्थल है जहा प्रवेश करते ही मन में आ रहे बुरे विचार स्वयं ही समाप्त हो जाते है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमें जीवन जीने की कला सिखाते है। सत्संग में आकर मनुष्य अपने आपको तनाव रहित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि सत्संग में सीखी गई बाते हमारे जीवन पर अच्छा प्रभाव डालती है। इसलिए हमें धार्मिक आयोजनों में जाने की आदत डालनी चाहिए सभा के सभी सदस्यों ने विधायक हैनरी को मातारानी का स्मृति चिन्ह भेंट कर समान्नित किया। इस जागरण में उषा देवा , मोनू पटियाल , सतनाम सिंह , प्रदीप कुमार, कुलदीप गुलेरिआ , हरभजन सिंह, दलीप भगत, सरबजीत सिंह जज , सरदारी लाल , मंदीप सिंह, बन्टी जी , ललित पठानिआ , बलविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, बिट्टा जोशी , नवीन कुमार, जे पी टंडन , नरेंदर पाल सिंह पटवारी, बलबीर सिंह,भजन सिंह, सरदारी लाल,जग्गा,नरिंद्र पाल सिंह, रिम्पी शर्मा आदि उपस्तिथ थे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page