विधायक हैनरी विजयदशमी के उपलक्ष्य पर उत्तरी हल्के के विभिन्न स्थानों पर बतौर मुख्यातिथि हुए हाज़िर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
Trident AD

जालंधर : विधायक हैनरी विजयदशमी के उपलक्ष्य पर उत्तरी हल्के के विभिन्न स्थानों पर बतौर मुख्यातिथि हाज़िर हुए हल्का उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी विजय दशमी के उपलक्ष्य पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बतौर मुख्यातिथि हाज़िर रहे। इस मोके पर विधायक हैनरी ब्रमकुण्ड ग्राउंड किशनपुरा,सोढल नगर,बलटर्न पार्क,महालक्ष्मी मंदिर और दोआबा चौंक में अपने साथियों सहित पहुंचे।

IMG20241012163326

IMG20241012155924

विधायक हैनरी ने सभी इलाका निवासियों को दशहरे की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की विजयादशमी यानी दशहरा समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का पावन पर्व है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके संसार को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। भगवान श्रीराम महानता की प्रतिमूर्ति हैं एवं उनकी समस्त लीलाएं मनुष्यों के लिए आदर्श का पर्याय मानी जाती हैं।

IMG20241012173010

IMG20241012174539

उन्होंने कहा हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग किसी भी तरह के शुभ कार्य,धार्मिक अनुष्ठान,पूजा-पाठ,विवाह,गृह प्रवेश आदि करने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में अवश्य विचार करते हैं।विधायक ने बताया इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिए भी इसे विजयदशमी के रुप में मनाया जाता है और मां दूर्गा की पूजा भी की जाती है

IMG20241012170658

IMG 20241013 185314

IMG20241012172919

भगवान श्री राम ने भी मां दूर्गा की पूजा कर शक्ति का आह्वान किया था, भगवान श्री राम की परीक्षा लेते हुए पूजा के लिए रखे गये कमल के फूलों में से एक फूल को गायब कर दिया। चूंकि श्री राम को राजीवनयन यानि कमल से नेत्रों वाला कहा जाता था इसलिये उन्होंनें अपना एक नेत्र मां को अर्पण करने का निर्णय लिया ज्यों ही वे अपना नेत्र निकालने लगे देवी प्रसन्न होकर उनके समक्ष प्रकट हुई और विजयी होने का वरदान दिया।भगवान राम की रावण पर और माता दुर्गा की महिषासुर पर जीत के इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के रुप में देशभर में मनाया जाता है। इन कमेटियों के सभी सदस्यों ने हैनरी को भगवान् श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंट कर समान्नित किया।

IMG20241012173705

इस समरोह में पूर्व पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा,पूर्व पार्षद पति रवि सैनी,युवा कांग्रेसी नेता गौरव शर्मा नोनी, दीपक खोसला,बिक्रम सिंह खेहरा, बलविंद्र बिल्लू,हैप्पी सागर,परदीप टोनी,विकास तलवाड़, गौरव भंडारी, रमित दत्ता, पारस अरोड़ा,अजय चौहान,रोकी चौहान,राणा, वरिंदर कुमार, सोनू परमार,अनमोल, अजय आनंद,मनोज आनंद,सहित भारी संख्या में मौजूद थे।

Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786