जालंधर : वार्ड-83 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी महिला हरमीत सिंह साभा की धर्मपत्नी लखविंदर कौर धुआंधार प्रचार करते हुए लोगों से संपर्क साध रहे हैं और मतदाताओं से मिल रहे भरपूर समर्थन से वह काफी उत्साहित है कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी महिला हरमीत सिंह साभा की धर्मपत्नी लखविंदर कौर ने कांग्रेस कार्यकताओं के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार किया, साथ ही वार्ड के विकास के लिए अपनी वचनबद्ता दोहराई।।इस अवसर पर हरमीत सिंह साभा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उनकी नीतियों से हर कोई प्रभावित हो रहा है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। जाहिर है कि अब पंजाब में भी लोग कांग्रेस को सत्ता सौंपना चाहते है। इसकी शुरूआत निगम स्तर से शुरू होनी चाहिए। उस दौरान शहर के हुए विकास को लोग आज भी भूले नहीं हैं। यही वजह है कि कांग्रेस की जीत लोगों की जीत है।







