एलएडीसी (LADC) पॉलिसी के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन में अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे भाजपा जालंधर अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की

BJP Jalandhar President Ashok Sarin Hikki met the lawyers during the ongoing protest against the LADC policy.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जिला बार एसोसिएशन, जालंधर में एलएडीसी (LADC) पॉलिसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की,भाजपा लीगल सैल की टीम के साथ अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे और वकीलों के संघर्ष का समर्थन किया।उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब पूरी तरह से अधिवक्ताओं के साथ खड़ी है और उनकी जायज मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। यह पॉलिसी वकीलों के हितों के खिलाफ होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे अपराध बढ़ने की आशंका है और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो सकते हैं।IMG 20260729 WA0388

सरीन ने बताया कि इस गंभीर मुद्दे को भाजपा पंजाब अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों के ध्यान में लाया गया है। उनके द्वारा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल को पत्र लिखकर इस पॉलिसी पर पुनर्विचार करने और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई है , ताकि अधिवक्ताओं के हित सुरक्षित रह सकें।उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाएगी और इसके शीघ्र समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य जैन, सचिव रोहित गंबीर, भाजपा लीगल सेल के जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह मेजर , आर के भल्ला (पूर्व लीगल सेल अध्यक्ष), संजीव बंसल, संजीव कंबोज , करण कालिया , राजेश खन्ना ,मनीत मल्होत्रा ,प्रदीप शर्मा,अनुज मेहता,राकेश धीर, विकास भारद्वाज जी,निखिल शर्मा,शैंकी देओल, दविंदर लुबाना डिंपी अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page