नार्थ हल्के में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती,पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी की अगुवाई में सैंकड़ो युवाओं हुए कांग्रेस में शामिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : नार्थ हल्के में में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यत विभाग के महासचिव एडवोकेट नईम खान के सहयोग से विभिन्न वार्डो से सैंकड़ो युवाओं ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस अनुसाशन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी की अध्यक्षकता में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की और उनका आशीर्वाद लिया । हैनरी ने सभी नौजवानों को न्युक्ति पत्र देते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए हैनरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही युवाओं के हितों की बात करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी है और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है।उन्होंने कहा युवा देश का वर्तमान स्तंभ होने के साथ-साथ भविष्य के भावी कर्णधार भी है। हैनरी ने कहा कांग्रेस एक ऐसा प्रभावशाली संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में एकता को बढ़ावा देना और देश के युवाओं को नशा मुक्त करना। हैनरी ने कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं के लिए ठोस कदम उठाने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित है।उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी और कहा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका होगी। एडवोकेट नईम खान ने कहा की आदरणीय अवतार हैनरी नार्थ के ही नहीं पूरे पंजाब के युवाओं के प्रिय नेता है।उन्होंने कहा की कांग्रेस संगठन को मजबूत और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस पार्टी में जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। खान ने कहा हर स्तर पर युवाओं की मदद भी हमारा संगठन करेगा। क्षेत्र में किसी भी महिला,बजुर्ग और नौजवान को कहीं कोई दिक्कत होगी तो युवा कांग्रेस मदद करेगी।उन्होंने अवतार हैनरी को यह यकीन दिलाया की वह पूरी मेहनत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में काम करेंगे और क्षेत्र के विधायक जूनियर अवतार हैनरी को तीसरी बार भी पवित्र विधानसभा में भेजेंगे इसी लक्ष्य को लेकर वह नार्थ हल्के में जनसम्पर्क बढ़ाएंगे और अपना काम शुरू करेंगे। इस मोके पर शामिल हुए तरुण बग्गा,अभि,नवि गाबा,मोहित रेरू,आकाश नंगलिया,आशु,लव दकोहा,हिमांशु,मोहित बिल्ला,शिवम् धालीवाल,जससप्रीत,विशाल फिरोज,मोहित गोरा, गौरव बब्बर,गुरविंदर,संदीप नूरपुर,मोहित गल्होत्रा,जतिन खुराना,साहिल चोपड़ा,गुरप्रीत सिंह,पवन ढली,दीपक बावा,उमेश सैनी उनके साथ प्रदीप शर्मा,अजय आनंद,प्रवीण राजा,बलविंदर बिल्लू,मनोज आनंद आदि मौजूद रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page