जालंधर : जिला महिला कांग्रेस नेत्री शबनम ने वार्ड के वोटरों से अपील की है कि 21 दिसंबर को लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य भाग लें और मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि, सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान की ताकत हमें हमारे संविधान से मिलती है, यह सभी भारतीय नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। 21 दिसंबर को होने वाले मतदान में अपना अमूल्य योगदान अवश्य दें। सभी मतदाताओं को घरों से निकलकर मतदान जरूर करना चाहिए। शबनम ने कहा कि हमारा एक-एक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाता है और खुद भी वोट डालें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग हम सभी को अपना पहला कर्तव्य मानते हुए पूरा करना चाहिए।







