प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण का किया उदघाटन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण का उदघाटन किया। जिसमें जालन्धर कैंट रेलवे स्टेशन और फिल्लौर जंक्शन स्टेशन के नवीनीकरण उद्धघाटन किया। इस मौके पर जालंधर के भाजपा लीडरशिप अमरजीत सिंह अमरी मौजूद रही और इस मौके खास तौर पर आप पार्टी के जालंधर से सांसद व आप कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने शिरकत की। वहीं समागम में मौजूद जनता को संबोधन करते हुए सांसद रिंकू देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पहले फेस में जालंधर कैंट व फिल्लौर के रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का तोहफा दिया है और जल्द ही दूसरे फेस में जालंधर शहर के स्टेशन का नवीनीकरण जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 125 करोड़ रुपए की लागत के साथ दोनों स्टेशनों का नवीनीकरण होगा। हालांकि जालंधर कैंट स्टेशन का पांच महीने पहले से ही कार्य जोरों शोरों से चल रहा है और फ्रंट एलिवेशन की बिल्डिंग का ढांचा भी काफी हद तक खड़ा हो चुका है। इसमें 98.89 करोड़ की लागत से बन रहे जालंधर कैंट स्टेशन के विकसित होने पर यात्रियों को बेहद राहत मिलेगी, क्योंकि यह स्टेशन हाईवे के साथ जुड़ा हुआ है और किसी भी प्रकार से आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ स्टेशन के पीछे के इलाकों से आने वालों के लिए स्टेशन का दूसरा एंट्री गेट भी बनाया जाएगा। यह एंट्री गेट ब्रिज वर्कशाप की तरफ बनाया जा रहा है। जिसके लिए रास्ता रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे से दकोहा फाटक की तरफ आता-जाता है। इस वजह से दकोहा, रामामंडी, लद्देवाली, ढिलवां, हजारा, पतारां, नंगलशामा, जंडूसिघा, आदमपुर सहित इनके अधीन आने वाले गांवों और कॉलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा। कैंट स्टेशन का कार्य पूरा होने पर फ्रंट एलिवेशन, सुविधाजनक वेटिंग हॉल के साथ-साथ जो फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे, वो सीधा स्टेशन की दूसरी एंट्री के साथ जुड़ेगा और प्लेटफार्मों पर उतरेगा। स्टेशन पर फूड कोर्ट, रेल टिकट काउंटर, माडर्न स्टाइल के शौचालय, वर्षा के पानी को स्टोर करने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अंडर ग्राउंड वॉटर टैंक, आग जैसी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए फायर टैंक की व्‍यवस्‍था की जाएगी। फिल्लौर स्टेशन का नवीनीकरण 24.35 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। स्टेशन की 160 मीटर लंबी ईमारत बन रही है। इसमें फ्रंट एलिवेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग सुविधा, टिकट रिजर्वेशन काउंटर्स, यात्रियों के लिए वेटिंग रूम, फुटओवर ब्रिज आदि का काम किया जाना है। यही नहीं रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां आरपीएफ और जीआरपी के लिए एक साथ बिल्डिंग बनाई गई है, जो बनकर लगभग तैयार हो चुकी है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page