जीवन में गुरु धारण करने से ही सफलता प्राप्त होती है : विधायक हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर:  श्री गुरुनानक देव महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर महान शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसका शुभ आरम्भ उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी ने किया। विधायक हैनरी ने सभी संगतो को गुरुनानक देव महाराज जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की जीवन में गुरु धारण करने से ही सफलता प्राप्त होती है उन्होंने कहा शास्त्रों में साफ लिखा है कि गुरु के बिना गति नहीं होती है। गुरु ही मनुष्य को सच्चे रास्ते में लगाते है एवं गलत काम करने से रोकते है।IMG 20241112 WA0449उन्होंने कहा अगर जीवन में पूर्ण गुरु मिल जाए, जोकि अपने शिष्य को ब्रह्मा ज्ञान दे सके ऐसे गुरु से जीवन सफल हो जाता है।उन्होंने बताया कि गुरु व्यक्तित्व का निर्माण करता है। जिस तरह हम लोग पढ़ाई के लिए एक शिक्षक को गुरु मानते है, जोकि हमें अन्धकार से उजाले की तरह ले जाता है उसी प्रकार जीवन मरण सुख-दुख के मोह से हमें गुरु ही पार लगाते है। कमेटी के समस्त सदस्यों ने विधायक हैनरी को सरोपा व् स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान पूर्व पार्षद बंटी नीलकंठ,पूर्व पार्षद पवन कुमार, गौरव लूथर,आशु,मनमोहन बिल्ला,प्रधान सतनाम सिंह,उप प्रधान मोनू पटियाल,प्रदीप कुमर,नवीन कुमार,चंपा रानी,सरबजीत सिंह,निर्मल सिंह,जागीर कोर,हरभजन सिंह,बलदेव शर्मा,सुमित ठाकुर,सुरिंदर सिंह,कुलदीप गुलेरिया,गौरव मागो,राहुल सिंह,निक्का सिंह,बलिहार सिंह आदि उपस्तिथ थे।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page