


जालंधर:फोटोग्राफरों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था ‘जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (रजि.)’ की एक विशेष बैठक 537, न्यू जवाहर नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से राजेश थापा को एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया है। इस अवसर पर समूह सदस्यों ने फूलों के हार पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्था नई बुलंदियों को छुएगी। बता दें कि यह संस्था फोटोग्राफी के क्षेत्र में जिले की सबसे पुरानी संस्था है, जो लंबे समय से फोटोग्राफरों के हितों और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।पदभार संभालते ही राजेश थापा ने कहा कि आज का युग पूरी तरह डिजिटल तकनीक का है। इसलिए फोटोग्राफरों को आधुनिक कैमरों, लाइटिंग और एडिटिंग के नए सॉफ्टवेयर्स के बारे में जागरूक करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने घोषणा की कि एसोसिएशन द्वारा जल्द ही विशेष तकनीकी कार्यशालाएं (Workshops) और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नामी विशेषज्ञों को बुलाकर फोटोग्राफरों को फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई जाएंगी।राजेश थापा ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य सभी फोटोग्राफर भाइयों को एक मंच पर इकट्ठा करना और उनके व्यवसाय को नई तकनीक के माध्यम से और अधिक मुनाफे वाला बनाना है।”इस खास मौके पर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रमेश हैप्पी, पंजाब के पूर्व प्रधान सुरिंदर बेरी, पूर्व प्रधान रमेश गाबा, ऋषि शर्मा, सुरिंदर वर्मा, टिंकू पंडित, तरलोक चुघ, सुनील कुमार, संजीव हैप्पी, हरीश कुमार, संदीप, लवकेश अशोक कुमार, संदीप हैप्पी, बलदेव किशन, कमल गंभीर, बलराज सिंह, सन्नी, राम लुभाया, उदय कुमार, सुरिंदर कुमार और शहर के अन्य गणमान्य फोटोग्राफर उपस्थित थे। सभी ने राजेश थापा को अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।

