जालंधर में होगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट : नितिन कोहली

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज और हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब में एशियन हॉक़ी चैंपियनशिप/हॉकी एशिया कप आयोजित करने की ऐतिहासिक घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब जालंधर में इस स्तर का अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। भारत में पिछली बार ऐसी प्रतियोगिता 1982 में हुई थी।नितिन कोहली ने कहा कि यह निर्णय किसी चुनावी वादे का हिस्सा नहीं था, बल्कि जनहित में लिया गया एक दूरदर्शी और सकारात्मक कदम है, जो दिखाता है कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ठोस कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यह पहल खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों में जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही जालंधर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। नितिन कोहली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जालंधर के बर्ल्टन पार्क खेल केंद्र और मोहाली में आयोजित किए जाएंगे। जालंधर में बड़े स्तर पर विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं ताकि सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों।उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहर के लिए कई स्तरों पर लाभकारी होगा। जालंधर लंबे समय से खेल सामग्री उद्योग के लिए प्रसिद्ध रहा है, और इस प्रकार के आयोजन से उद्योग को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा, स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। नितिन कोहली ने बताया कि जून 2025 में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बर्ल्टन पार्क खेल केंद्र की आधारशिला रखी गई थी, जिससे लगभग 17 वर्षों से लंबित परियोजना को नई गति मिली। उस समय इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।उन्होंने कहा कि परियोजना पर कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता पर है और इसे पहले पूरा किया जाएगा, जबकि अन्य विकास कार्य समानांतर रूप से जारी रहेंगे।एशियन चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट अक्टूबर से नवंबर के बीच होगा, जिसमें एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टॉप 6 टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता एशियन गेम्स के समापन के बाद आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी मोहाली में होगी, जबकि अन्य सभी मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे।नितिन कोहली ने कहा कि बर्ल्टन पार्क में प्रैक्टिस फील्ड लगभग तैयार है और मार्च-अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। स्टेडियम की लाइटिंग के लिए 4-5 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे रोशनी की समस्या दूर हो जाएगी।उन्होंने कहा कि जालंधर और मोहाली के स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड किए जा रहे हैं, और इस टूर्नामेंट का लाइव टेलिकॉस्ट भी किया जाएगा उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स हब का नामकरण विचाराधीन है और इसे पुराने महान खिलाड़ियों की स्मृति में समर्पित किया जा सकता है। इसके अलावा, स्टेडियम में 20 कमरे पीसीए मॉडल के अनुसार बनाए जाएंगे।अंत में नितिन कोहली ने विश्वास जताया कि यह आयोजन जालंधर को देश का प्रमुख हॉकी केंद्र बनाएगा और पंजाब की समृद्ध खेल परंपरा को और मजबूत करेगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page