
जालंधर के प्रमुख BSF चौक के पास एक एक्टिवा में अचानक धमाका हो गया, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।