युद्ध नशे विरुद्ध’: दौड़दा पंजाब-2 तथा 17वीं सीटी हाफ मैराथन’ में नशे के खिलाफ दौड़ा जालंधर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पहल के तहत आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से ‘दौड़दा पंजाब-2 तथा 17वीं सीटी हाफ मैराथन’ आयोजित की गई। इस मैराथन में 7 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, जिनके साथ मेयर विनीत धीर, नशा मुक्ति मोर्चा के दोआबा कोऑर्डिनेटर नयन छाबड़ा, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, सी.टी. ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह और अन्य हस्तियां मौजूद थी, ने हाफ मैराथन को सी.टी. इंस्टीट्यूट शाहपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने ‘नशा मुक्त-रंगला पंजाब’ का संदेश देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि नशे के उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के नेतृत्व में जहां नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, वहीं नशे की दलदल में फंसे युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस जंग में समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग मिल रहा है और हाफ मैराथन में इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी यह साबित करती है कि लोग नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पंजाब सरकार के साथ खड़े हैं।डा. अग्रवाल ने ‘दौड़दा पंजाब-2’ हाफ मैराथन को सफल बनाने में योगदान देने वाली संस्थाओं, गणमान्यों और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के साझा प्रयासों से ही नशे के खिलाफ यह लड़ाई जीती जा सकती है।इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर विनीत धीर ने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों से लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस आंदोलन में प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए क्योंकि सभी के साथ ही इस अभिशाप को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशे को खत्म करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम से खुद-ब-खुद लोग जुड़ते जा रहे है और यह मुहिम अब लोक लहर बन गई है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को भी इस बुराई से मुक्त करवाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।इससे पहले डिप्टी कमिश्नर द्वारा स्टेडियम में मौजूद युवाओं को नशे के खिलाफ लड़ने और नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।सी.टी. ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है बल्कि एक सामाजिक लहर है, जो जागरूकता, एकता और एक स्वस्थ पंजाब की भावना को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य युवाओं को हानिकारक आदतों की बजाय सेहतमंद और सकारात्मक जीवन शैली चुनने के लिए प्रेरित करना है।इस दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम और गगन कोकरी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।अंत में विभिन्न मैराथन कैटेगरी में विजेता रहे प्रतिभागियों को नकद राशि और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम की खासियत 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन श्रेणी रही, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलीटों ने भी भाग लिया। 21.1 किलोमीटर (महिला) श्रेणी में तसेहे डेसालेगेन ने पहला, टिगिस्ट डिबाबा ने दूसरा और सेनाजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
21.1 किलोमीटर (पुरुष) श्रेणी में, फिरोमसा अरारसा ने पहला स्थान प्राप्त किया। रोहित दहिया दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मामो गिजाऊ अबे ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5 किलोमीटर वेटरन्स श्रेणी (महिला) में सुमिना ने पहला, कमलजीत कौर ने दूसरा और नरिंदर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वेटरन्स श्रेणी में सरब राज कुमार ने पहला, सुनील शर्मा ने दूसरा स्थान और कुलवंत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।5 किलोमीटर ओपन कैटेगरी (महिला) में अबेरू गेमेचू ने पहला, अर्पिता ने दूसरा और हरमनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि पुरुष ओपन श्रेणी में, पहला स्थान 14:40 समय में दौड़ पूरी करके हासिल किया गया। रवि ने 14:45 के समय के साथ दूसरा स्थान और वाशे तेबेजे किनेटो ने 16:59 समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया, जिनमें यूनिक होमज एन.जी.ओ. की संस्थापक पद्मश्री बीबी प्रकाश कौर, जालंधर से गायनिकोलॉजिस्ट डा. सुषमा चावला, ‘वेल्डर गर्ल’ के रूप में प्रसिद्ध हरपाल कौर धंजल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर दिव्या पी, राष्ट्रीय एथलीट ट्विंकल चौधरी और गुग कौर, सोच-ऑटिज्म सोसाइटी से अंजलि दादा और दी आर्च की सह-संस्थापक मनमीत अरोड़ा शामिल हैं।इसके अलावा हाफ मैराथन को सफल बनाने में विशेष सहयोग देने के लिए जालंधर प्रीमियर लीग, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। यूनिक होम, आखिरी उम्मीद, अपाहज आश्रम सहित कई गैर-सरकारी संगठनों का भी सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान बैंड प्रस्तुति और अन्य सांस्कृतिक प्रोग्राम ने अच्छा समय बांधा। इस दौरान विशेष आवश्यकताओं वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष दौड़ भी करवाई गई।उल्लेखनीय है कि ‘दौड़दा पंजाब-2 तथा 17वीं सी.टी. हाफ मैराथन’ उस्ताद पूरन शाह कोटी जी और विश्व प्रसिद्ध दौड़ाक स. फौजा सिंह की याद में समर्पित थी। सुबह तड़के शुरू हुई मैराथन में पंजाब और पड़ोसी क्षेत्रों से उत्साही दौड़ाक एकत्र हुए। खिलाड़ी, फिटनेस प्रेमी, विद्यार्थी, बुजुर्ग नागरिक और विशेष आवश्यकताओं वाले प्रतिभागी भी दौड़ में शामिल हुए।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., ए.डी.सी.पी. सुखविंदर सिंह, सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, एस.डी.एम. नवदीप सिंह और लाल विश्वास बैंस, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी, को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी, ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर तानिका चन्नी, एडवोकेट मनजिंदर सिंह चन्नी, कैंपस डायरेक्टर डा. शिव कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. अर्जन सिंह और खेल विभाग के इंचार्ज सतपाल सहित फैकल्टी मेंबर, प्रसिद्ध मैराथन दौड़ाक फौजा सिंह के पारिवारिक सदस्य और बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page