जालंधर भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का जन्मदिवस सुशासन संकल्प दिवस के रूप में मनाया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अगुवाई में भारत रत्न दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस सुशासन संकल्प दिवस के रूप में स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में मनाया गया ।इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित करके उन्हें याद किया गया ।इस सुशासन दिवस का मुख्य उद्देश्य अटल जी के सुशासित राज को आम जनता तक लेकर जाना था।इसमें विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़,जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,पार्षद राजीव ढींगरा,पार्षद पति भगवंत प्रभाकर और कृपाल पाली आदि उपस्थित हुए। इस मौके पर सुशील शर्मा ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व जहां आज की पीढ़ी को राष्ट्रवादी धारणाओं पर चलने पर बल देता है।वहीं उनका जीवन जन जन के लिये किये गये संघर्ष, त्याग,राजनीति से ऊपर उठ कर सामाजिक विकास के कार्य युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा की अटल जी का महान व्यक्तित्व पूरे भारतवर्ष के लिये प्रेरणादायक है।उन्होंने युवाओँ से अपील की है की वो अटल जी के पदचिन्हों पर चल कर अपने जीवन को सार्थक कर सकते है।इस अवसर पर केडी भंडारी जी ने कहा कि अटल जी जन जन के नेता थे तथा उनकी आदर्शवादी सोच ने ही भारत को विश्व पटल पर नया आयाम स्थापित करने की दिशा दी है। इस मौके पर राजेश बाघा ने कहा की आज के दिन हम ये संकल्प लेते हैं कि हमें अटल जी के पद चिह्नों पर चल कर निःस्वार्थ भाव से सामाजिक हित के ज्यादा से ज्यादा कार्य करने है।उन्होंने कहा कि पूरा भारतवर्ष अटल जी को अपना प्रिय नेता मानता है और उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा विश्व पटल पर होती थी। सुशील शर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का इस कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद,रवि महेंद्रु,जिला सचिव अनु शर्मा, किशनलाल शर्मा,अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप,सभी मंडल अध्यक्ष,पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page