जालंधर : नॉर्थ हल्का वार्ड नंबर 1 पार्षद आशु शर्मा व पार्षद पति गौरव शर्मा नोनी ने अपने हल्का निवासियों,शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौक हमारे पत्रकार से बातचीत करते हुए पार्षद आशु शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। देश को अपना संविधान मिलने की याद में हर वर्ष 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। और कहा जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तो यह केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं होता, बल्कि यह हमारे भीतर देशभक्ति, जिम्मेदारी और एकता का भाव जागृत करता है। हमे यह संकल्प लेना चाहिए कि हम भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति को अपने सपनों को पूरा करने का समान अवसर मिले।







