पहले सरब भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 की तैयारी पूरी: इंदरबीर सिंह

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब पुलिस के खेल सचिव नवजोत सिंह महल ने कहा कि पहला अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 03-03-2025 से 06-03-2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पहले अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर का औपचारिक उद्घाटन तीन मार्च को राज्य सशस्त्र पुलिस एम.एफ. फारूकी द्वारा किया जाएगा। महल ने आगे बताया कि पहले अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 के तहत कबड्डी, जिमनास्टिक और खो-खो की खेल प्रतियोगिताएं पीएपी मुख्यालय, जालंधर में और तलवारबाजी प्रतियोगिताएं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन खेलों में देशभर की 30 पुलिस बल टीमों के लगभग 2000 खिलाड़ी/अधिकारी भाग ले रहे है।उन्होंने कहा कि पी.ए.पी मुख्यालय जालंधर और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में करवाई जा रही इन खेल प्रतियोगिताओं के लिए डी.आई.जी. प्रशासन पीएपी इंद्रबीर सिंह की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह द्वारा आज एक बैठक भी की गई, जिसमें आई टीमों का स्वागत किया गया।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page