जालंधर ( एस के वर्मा ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला देहाती भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से जिला प्रधान जालंधर नॉर्थ विपल पंडित की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदानियों ने रक्तदान किया।शिविर में उमेश शाकेर (प्रदेश उपाध्यक्ष) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जिला देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि मोदी के रूप में देश को ऐसा सशक्त एवं निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीब लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोडक़र न सिर्फ उन्हें समाज में अच्छा जीवन दिया बल्कि अथक परिश्रम से विश्व वर्ग को यह दिखाया कि एक देश के करोड़ों नागरिकों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्तित्व कैसा होता है। इस अवसर पर राजीव पंजाब (प्रदेश कार्यकारी सदस्य), गिरधारी लाल बोलीना (जिला महासचिव भाजपा), रंजीत पुआर (जिला उपाध्यक्ष), कृष्ण शर्मा, नीना जैन जिला, अमनप्रीत सिंह (जिला महासचिव), भूपिंदर सिंह, संतोष कुमारी (जिला प्रधान महिला मोर्चा जालंधर नॉर्थ), रुचि गोयल, मानवी महेंद्रू, बाबा सौधार सिंह (निहंग सिंह वाला डेरा), मंजीत सिंह बिल्ला प्रेसिडेंट किसान मोर्चा, शैली महाजन मंडल प्रधान, मनोज पुंज, इंद्रजीत सहोता मंडल प्रधान आदि भी उपस्थित थे।







