सिविल अस्पताल में दौरा करने पहुंचे एम पी संतोख सिंह चौधरी,अस्तपाल में मरीजों से की बातचीत

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर ( एस के वर्मा ): सिविल अस्पताल में आज सुबह एम पी संतोष सिंह चौधरी ने दौरा किया। जिस दौरान एम पी चौधरी ने कहा कि स्टाफ की कमी तो पिछले काफी समय से चल रही है सिविल अस्पताल में चाहे नर्सिंग स्टाफ हो चाहे क्लास फोर कमी को सरकार जल्दी पूरा करें। शहर में बढ़ रही डेंगू बीमारी को लेकर आज सिविल अस्पताल का डेंगू वार्ड चेक किया गया IMG 20220907 WA0510      जिस दौरान मरीजों से भी एम पी संतोख चौधरी व जिला कांग्रेस शहरी बलराज ठाकुर भी ने बातचीत की गई। चौधरी ने कहा कि पहले भी सरकारी नहीं है लेकिन इस बार जो नई सरकार आई है उनके आने के बाद सरकारी कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही जबकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। चौधरी ने यह भी कहा कि पहले भी मैं स्टाफ संबंधी आवाज उठाता रहा हूं अब भी मैं सरकार को इसके बारे में अवगत करवाऊंगा।और उनको स्टाफ पूरा करने के लिए लैटर भी लिखूंगा।        IMG 20220907 WA0513    सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई से जालंधर के काफी एरिया में मैन खुद जाकर चेकिंग की है। जिसमे लोगो को इसके बारे में अवगत करवाया है। इसको लवकर एक खुशी भी है कि कई इलाकों में लोग भी जागरूक है। इस साल हमारे पास करीब 400 सेम्पल आए थे। जिसमें 40 लोगो को डेंगू निकला है। जसमे बच्चे भी है। जो कि अब बिल्कुल ठीक है। इस मौके पर राजीव शर्मा ने कहा कि जब भी लोगो को लगे कि उनको बुखार लग रहा है। तो वह तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास जाए। और अपना चेकअप करवाये। इस दौरान लोगो को पूरी बाजू की शर्ट पहननी चाहिए। जिससे आपको कोई मछर ने लड़ सके। और अपने आस पास कही भी पानी का ठहराव न रहने दे। जिससे मछर का इकठ्ठे हो। और किसी को भी लड़ जाए।ताकि इस बीमारी को बढ़ावा न मिल सके। इसमें नगर निगम की टीमें भी हमारा सहयोग कर रही है।और हर जगह फॉगिंग करवा रही है।इससे हर इलाके में लोग इसको लेकर काफी सुरक्षित रहेंगे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786