जालंधर देहात पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, एक की मौत,दो गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पुलिस तस्करों को काबू करने गई, जहां तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस घटना में एक तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई। प्रैस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना लोहिया की पुलिस द्वारा 3 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 3 आरोपी तस्करी के मामले में घूम रहे है और तस्करी की सप्लाई कर रहे है।

IMG 20250421 194122

जिसमें रोहित, लवप्रीत और गुरप्रीत उर्फ गोपी नामक व्यक्ति शामिल है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं आरोपी बाइक पर घूम रहे थे, इस दौरान गुरप्रीत गोपी ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। आप को बात दे कि एएसआई मनिंदर ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्करों पर फायरिंग की। इस घटना में गोपी की पेट के ऊपरी भाग में लग गई और वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सिविल अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं रोहित, लवप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Picsart 25 04 21 19 37 54 889

आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन, 30 बोर पिस्टल, 3 रौंद और बाइक बरामद की गई। गुरप्रीत पर 6 मामले दर्ज थे, जिसमें 307 सहित डकैती के अन्य मामले दर्ज है। गिरफ्तार रोहित पर 4 मामले दर्ज है, जिनमें 3 असलहा एक्ट और लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज है। लवप्रीत के खिलाफ 4 मामले दर्ज है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट सहित आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है। गोपी 2024 में जेल से रिहा होकर बाहर आया था और उसके बाद दोबारा से लूटपाट सहित अन्य मामलों में लिप्त पाया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page