

जालंधर : महानगर का पुलिस प्रशासन आए दिनों दिन सुस्त दिखाई दे रहा है पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह महानगर में लगातार पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों से बैठकें कर रहे हैं और नीचे अधिकारी हो या थाना प्रभारी सुस्त दिखाई दे रहे हैं महानगर जालंधर में बड़ी वारदात की सूचना है। महानगर के केसर पैट्रोल पंप के पास अड्डा होशियारपुर के मशहूर भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक से 10 लख रुपए की लूट हई है। जानकारी देते हुए भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के गुनीत पाल सिंह ने बताया कि उनके भाई सरण पाल सिंह आज रात दुकान से घर के लिए निकले थेपीएनबी चौक रेड लाइट पर खड़े हुए तो उनकी गाड़ी की हवा निकल गई वह पंक्चर लगवाने के लिए केसर पैट्रोल पंप पर रुके इस दौरान पंचर वाले ने उन्हें बताया कि गाड़ी के टायर का पूरा प्रेशर खत्म हो चुका है
सरण पाल सिंह ड्राइविंग सीट से उतरकर गाड़ी का टायर देखने के लिए पीछे आए इसी दौरान एक युवक ने उनकी गाड़ी की सीट पर रखा बैग लूट कर फरार हो गए गुनीत पाल सिंह के मुताबिक बैग में 10 लाख रुपए नगद थे घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वारदात के तुरंत बाद केसर पैट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा शरण पाल सिंह की मदद की गई। केसर पैट्रोल पंप मालिकों द्वारा वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध को देदी गई है।