नशा तस्करों के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब सरकार की मुहिम “युद्ध नशा विरुद्ध” के तहत जालंधर के थाना एक के अधीन आते अशोक विहार और गुरु अमरदास कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन द्वारा 2 घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी 1 अकर्षी जैन,एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया ने कहा कि दोनों तस्करों के खिलाफ पहले भी कई मामले तस्करी के दर्ज है। वही आज पुलिस प्रशासन और नगर निगम की अगुवाई में कार्रवाई करते दोनों घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। बताया जा रहा है कि ये घर तस्करी करके नाजायज़ जगह पर बनाए गए थे। महिला नशा तस्कर निशा खान पर 6 एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज हैं और दलीप सिंह पर 11 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। जिसके बाद प्रशासन की ओर से आशोक विहार और गुरु अमरदास कॉलोनी में कार्रवाई करते घर को तोड़ा गया है।एक घर अशोक विहार में लेडी तस्कर निशा खान उर्फ निशा चौधरी का है और दूसरा घर गुरु अमरदास कॉलोनी में दकीप सिंह दीपा का है।

 

You Might Be Interested In
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page