

जालंधर : सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस नेे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था और फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा दफा करवा देता था। आप को बता दें कि सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। उसका कनेक्शन एटीपी सुखदेव वशिष्ट के साथ पाया गया है। वह एटीपी के जरिए बडे़ बडे़ बिल्डर को नोटिस भिजवाकर पैसे बटोरता था। वहीं आप के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया ने बताया कि रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद उनके नजदीकी रिश्तेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। वहीं एक ओर नेता का नाम भी विजिलेंस जांच में सामने आया है।









