अमरनाथ की पवित्र गुफा में ‘प्रथम पूजा’ संपन्न,बर्फ से बने शिवलिंग के पूर्ण आकार में प्रथम दर्शन

'Prathama Puja' completed in the holy cave of Amarnath, first darshan of Shivling made of ice in full size

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की विधि विधान के साथ प्रथम पूजा की। हर साल यात्रा शुरू होने से पहले यह पूजा की जाती है। परम्परा के अनुसार प्रथम पूजा के बाद ही अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत होती है। प्रथम पूजा के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। एलजी कार्यालय की ओर से बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। इसमें बर्फ से बने शिवलिंग के पूर्ण आकार में प्रथम दर्शन हो रहे हैं।उपराज्यपाल सिन्हा ने, ‘हर हर महादेव जयकारों से गूंजा !’ बाबा बर्फानी को नमन किया और पवित्र गुफा में ‘प्रथम पूजा’ की। बाबा अमरनाथ जी हम सभी पर अपना दिव्य आशीर्वाद बनाए रखें। बता दें कि इस साल 2025 में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। यह यात्रा 38 दिनों तक चलेगी और 9 अगस्त को इसका समापन होगा। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों की कुल 581 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की भी जगह-जगह पर तैनाती होगी। अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से होती है एक तो पहलगाम और दूसरा बालटाल। हालांकि हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है उसके बावजूद बाबा बर्फानी के भक्त जोश से लबरेज हैं।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page