

लुधियाना उपचुनाव के चलते प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता लुधियाना पहुंचीं और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री जीवन गुप्ता के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए जनता से जीवन गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल से भाजपा के तेजतर्रार नेता एवं प्रदेश महामंत्री इंजीनियर चंदन रखेजा भी लुधियाना पहुंचे और श्री जीवन गुप्ता के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।
लुधियाना आगमन के दौरान इंजीनियर चंदन रखेजा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट भी की तथा दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।इसके अतिरिक्त उन्होंने पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मनोरंजन कालिया के साथ ऋषि नगर में आयोजित एक सभा में भाग लिया। इस अवसर पर सीनियर नेता मनोज अग्रवाल, गुरमीत सिंह, जे.पी. पांडेय, गौरव चौहान एंव प्रबल सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।









