जालंधर : आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा की पंजाब सरकार के मंत्री महिंद्र भगत,विधायक रमन अरोड़ा, अतुल भगत पर गंभीर आरोप लगाए। शीतल अंगुराल ने कहा कि जालंधर में भ्रष्टाचार पूरे चरम वेस्ट हल्का में हो रही है आप को बता दें कि कई भ्रष्ट लोग पहले ही जेल जा चुके हैं और कई जल्द ही जाएंगे। अंगुराल ने कहा कि जब उन्होंने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी अब 9 महीने की जांच के बाद हुई गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि वे जो कह रहे थे, वह सही था। साथ ही उन्होंने पंजाब मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं पर भी सवाल खड़े किए। भाजपा नेता शीतल अंगुराल बताया कि जालंधर वेस्ट हलके के लोगों को मंत्री मोहिंदर भगत सहित अन्य लोगों ने गुमराह किया। जब उपचुनाव हुए तो पिछले साल 22 जून यानी आज ही के दिन दस वायदे किए गए थे। कई नेताओं ने वेस्ट हल्का की जनता को कहा था कि नशा खत्म करने, चोरी की वारदातें सुलझाने सहित अन्य कई घटनाओं पर नकेल कसने की बात कही गई थी। प्रैस को बता दें कि मगर दस वायदों में से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। जब मैंने इसे लेकर आवाज उठाई तो मुझ पर ही आरोप लगाए गए थे।पूर्व विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शीतल अंगुराल ने आगे कहा- वेस्ट हलके के लोगों के साथ आम आदमी पार्टी द्वारा धोखा किया गया। हल्का के मंत्री मोहिंदर भगत के विधायक बने करीब एक साल पूरा हो चुका है, मगर एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में इलाके के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।मैंने अपनी विधायकी सिर्फ इसीलिए छोड़ी क्योंकि मैं नशा खत्म करने और बदमाशों को खत्म करने में असमर्थ था, क्योंकि मेरे हाथ बंधे हुए थे। क्या लुधियाना के लोगों को भी इंसाफ मिलेगा।बीजेपी नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने प्रैस कांफ्रेंस के दौरान कहा पंजाब सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत और उनके बेटे अतुल भगत पर गंभीर आरोप लगाए। शीतल अंगुराल ने कहा कि अतुल भगत के खिलाफ वेस्ट हलके के दर्जनों लोगों ने शिकायतें दी हैं,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया जा सकता है, तो फिर मंत्री भगत के बेटे को क्यों छोड़ा गया है मुख्यमंत्री भगवंत मान से सीधे तौर पर जवाब मांगा और कहा कि भगत को लोगों को परेशान करने का अधिकार किसने दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास खुद मंत्री भगत की एक रिकॉर्डिंग है, जिसमें वह लोगों से पैसे मांगते सुनाई दे रहे हैं। जैसे कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को नोटिस भेजा गया था, वैसे ही उन्हें भी बुलाया जाए। वह खुद सरकार को सबूत सौंपेंगे ताकि मंत्री भगत और उनके बेटे पर कार्रवाई हो सके। शीतल अंगुराल ने कहा कि अब सच को दबाया नहीं जा सकता और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है। इस मौक पर उनके साथ भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत गोल्डी,पार्षद तरविंदर सोई,पार्षद अजय बब्बल,पार्षद कंवर सरताज पार्षद पति अमित सिंह संधा,पार्षद पुत्र कृष्ण मिनिया,मंडल भाजपा प्रधान मनीष बल,बॉबी कश्यप,बबलू भगत,तरसेम थापा आदि मौजूद रहे ।







