

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब के नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की ताजपोशी एवं सम्मान समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेशभर से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ज़िला एवं मंडल पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।इस समारोह में ज़िला अध्यक्षगण अपनी-अपनी टीमों सहित तथा मंडल अध्यक्षगण अपने मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जोश और निष्ठा के साथ चंडीगढ़ पहुंचे। इसी क्रम में भाजपा जालंधर केंद्रीय मंडल-5 के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं महामंत्री इंजी. चंदन रखेजा जी के नेतृत्व में भी भारी कार्यकर्ता बल चंडीगढ़ रवाना हुआ। कोनिका रिसॉर्ट से कार्यकर्ताओं का भव्य काफिला रवाना किया गया, जिसमें जोश और अनुशासन दोनों का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।इस गरिमामय आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा,महासचिव राजेश कपूर,अशोक सरीन(हिक्की), अमरजीत गोल्डी,मनोज अग्रवाल,शीतल अंगुराल, ईजी.चंदन रखेजा, मुनिश नड्डा,जेपी पांडे, पवन कुमार,हेमराज जी,प्रबल उप्पल, तरुण कुमार,गौरव चौहान,मंजीत मीता,गुरमीत सिंह एंव मंडल-5 से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।यह समारोह न केवल संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए सशक्त संदेश भी साबित हुआ।
