

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान जी के निवास स्थान पर पंजाब के विभिन्न बोर्डों के सम्मानित चेयरमैनों के साथ एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की।
बैठक के दौरान पंजाब के विकास, जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा प्रदेश की प्रगति को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न बोर्डों के चेयरमैनों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित जनहित के मुद्दे मुख्यमंत्री स. भगवंत मान जी के समक्ष रखे।मुख्यमंत्री स. भगवंत मान जी ने सभी चेयरमैनों की बातों को गंभीरता से सुना और पंजाब के लोगों की भलाई तथा प्रदेश के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर श्री अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ मिलकर जनहित एवं समाज कल्याण के कार्यों को और गति देने के लिए अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पूरी तरह प्रतिबद्ध है।मजबूत पंजाब, खुशहाल पंजाब और बेहतर पंजाब के निर्माण के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।