सैकड़ों नौजवानों ने किया पंजाब युवा भाजपा प्रधान अनुज खोसला का जोरदार स्वागत : पंकज जुल्का

Hundreds of youth gave a rousing welcome to Punjab Youth BJP President Anuj Khosla: Pankaj Julka

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर: पंजाब युवा भाजपा के नवनियुक्त प्रधान अनुज खोसला के जालंधर पहुंचने पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जालंधर युवा मोर्चा प्रधान पंकज जुल्का की अध्यक्षता में फोकल प्वाइंट नहर की पुलि पर सैकड़ों नौजवान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुज खोसला का फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अनुज खोसला को पंजाब युवा भाजपा की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि युवा भाजपा पार्टी की सबसे मजबूत शक्ति है और पंजाब के नौजवानों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।IMG 20260822 WA0377

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि अनुज खोसला के नेतृत्व में पंजाब युवा भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जालंधर का युवा भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ पंजाब भाजपा के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएगा।पंजाब युवा भाजपा प्रधान अनुज खोसला ने जालंधर के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए पंकज जुल्का एवं पूरी युवा टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का युवा कार्यकर्ता पंजाब के भविष्य को लेकर पूरी तरह जागरूक है और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेगा। वही उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की भगवंत मान पंजाब सरकार को बदलने और पंजाब मे भाजपा की सरकार बनाने मे भाजपा युवा मोर्चा एहम भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया इंचार्ज प्रशांत गम्भीर, पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत प्रिंस,संजीव मनी, मनीष विज, महासचिव सूर्या मिश्रा, वरुण दुबे, पंकज लुथरा, हरप्रीत सिंह, गौरव राय साहिल शर्मा,पंकज सारंगल,कार्तिक दुग्गल,सूरज संगर,दिनेश वर्मा बाबा,
संदीप गुप्ता,संतोष बलानी, ललित बब्बू,नितिन खेड़ा, यजित हुरिया,नवदीप शर्मा,दीपक अरोड़ा,अश्वनी मिश्रा,शिवम चोपड़ा,विश्व ग्रोवर सुखविंदर सिंह,राहुल ठुकराल,परमिंदर हैरी,नितिन पाठक,मोहित शर्मा,विकास शारदा,राजीव तिवारी,राजिंदर शर्मा,मोहित शर्मा,मनदीप सिंह, लविश,सुरिंदर पाल धोगड़ी,वीरू गुप्ता,लवदीप,नीरज गुप्ता,मोहित शर्मा,विनय आहूजा,गौरव भंडारी,नितिन पाठक एवं जालंधर युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या उपस्थित रहे

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page