राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है : राजेश बाघा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (भारतीय शाखा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश बाघा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पिछले सौ वर्षों में भारतीय समाज को जोड़ने, जातिवाद और भेदभाव मिटाने, तथा राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा गुरु रविदास जी के समानता, एकता और भाईचारे के संदेश के अनुरूप है।
यूके स्थित ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन, जो गुरु रविदास जी की शिक्षाओं के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित संस्था है, ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा को “ऐतिहासिक और प्रेरणादायक” बताया है।
राजेश बग्गा ने कहा कि भारत जैसे बहुसांस्कृतिक देश में सामाजिक समरसता और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने वाले संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस दिशा में आरएसएस ने अनुकरणीय कार्य किया है। आज संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।बग्गा ने यह भी कहा कि संघ द्वारा युद्ध, आपदा या संकट के समय किए गए सेवा कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हर भारतीय को चाहिए कि वह इस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाए।उन्होंने संघ को 100 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा के लिए बधाई दी और इसके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page