

जालंधर : देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन जालंधर में कांग्रेस नेताओं द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। इस मौक पर राजिंदर बेरी ने बताया कि इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 को पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इसके बाद 14 जनवरी 1980 को दोबारा इस जिम्मेदारी को संभालने का मौका मिला। 19 नवंबर 1917 को इंदिरा गांधी का जन्म देश के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में हुआ था। वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं। इंदिरा गांधी शुरू से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं इस अवसर पर विपन कुमार, ब्रह्म देव सहोता, हुसन लाल, बलदेव राज, विक्रम, यशपाल आदि उपस्थित थे।
