


जालंधर : जिला कांग्रेस कमेटी की समूची टीम की तरफ से महानगर के श्रीराम चौक में नगर निगम के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के बाहर भारी मात्रा में कार्यकर्ता वर्करों ने विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। आप को बता दें कि यह धरना प्रदर्शन नगर निगम की तरफ से पूरे महानगर के बुरे हालातों के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान धरना प्रदर्शन में अजब घटना हो गई।कांग्रेस नेताओं की तरफ से विपक्ष की जगह अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि एक वर्करों ने कांग्रेस नेता ने प्रदर्शन ने दोबारा से नारा लगाने को कहा। जिसके बाद हाथ में माइक पकड़ा कांग्रेस वर्कर बोला कि इंडियन नेशनल कांग्रेस, आगे से कांग्रेस वर्कर बोले मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, जिसके बाद सभी मौक पर मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हंसने लग गए।

