


जालंधर : थाना तीन की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मिलाप चौक इलाके से एक युवक को 12.26 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना तीन प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि मिलाप चौक में एक युवक 12.26 ग्राम हेरोइन लेकर घूम रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में गश्त के दौरान संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 12.26 ग्राम हेरोइन हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव उर्फ गोरी पुत्र नरिंदर कुमार निवासी हाउस नंबर 354/3 मोहल्ला गुरु नानकपुरा ईस्ट, हरि मंदिर के पास जालंधर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है। यह भी जांच की जा रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी

