


पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर बताया कि राज्य में लगातार ठंड और धुंध बढ़ रही है। बच्चों और स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक रहेंगी। यह आदेश सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। पहले 8 जनवरी यानी कल स्कूल खुलने थे। पंजाब के स्कूल 24 दिसंबर से बंद हैं। उसके बाद बढ़ रही ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां लगातार बढ़ रही है।


