


जालंधर: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों और डीजीपी पंजाब, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आदेशों के तहत जालंधर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एडीसीपी सिटी वन आकर्षि जैन, थाना तीन प्रभारी जतिंदर सिंह के नेतृत्व में थाना तीन के इलाका में पड़ते होटलों, गेस्ट हाउस,किराएदारों की शिनाख्त और तस्दीक को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस मुहिम का उद्देश्य संगठित अपराध पर सख्ती से नकेल कसना और अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से तोड़ना है।उन्होंने बताया कि इस विशेष मुहिम के दौरान होटल , गेस्ट हाउस व किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन की गई, जबकि काफी मात्रा में दस्तावेजों की जांच की गई। थाना तीन प्रभारी जतिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि गैंगस्टरों को पनाह देने, उनकी मदद करने या किसी भी तरह का सहयोग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है कि कई मामलों में मकान और दुकान मालिक किराएदार रखते समय उनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाते, जिससे उनके परिसरों का गलत इस्तेमाल होने की आशंका बनी रहती है। इससे न केवल कानून-व्यवस्था को खतरा पैदा होता है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

