


जालंधर : पंजाब कांग्रेस के महासचिव मनोज मल्होत्रा उर्फ मनु बडिंग का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई। वह पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाते थे। उनके अचानक निधन से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, देर रात हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।मनु बडिंग जालंधर के बडिंग इलाके व राजनीति में कई सालों से सक्रिय थे। उनकी पत्नी परवीना भी पार्षद रह चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि निधन से ठीक एक दिन पहले मनु बडिंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था।वह नियमित रूप से जिम जाते थे और फिटनेस को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते थे। वे रोजाना व्यायाम करते थे और अपने खान-पान का भी पूरा ख्याल रखते थे। मनु बडिंग की आकस्मिक मौत से कांग्रेस पार्टी में शोक का माहौल है।

