जालंधर लोकसभा के देहात में भाजपा ने सभी राजनैतिक दलो के समीकरण हिलाये,शाहकोट में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की ज्वॉइन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा के देहात में भाजपा ने सभी राजनैतिक दलो के समीकरण हिलाते हुए शाहकोट हल्के में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वॉइन की है।इस अवसर पर डॉ सुनीता रिंकू, कमल हीर मंडल अध्यक्ष संघोवाल,कमलजीत कौर, तरसेम थापा, हरमिंदर सिंह सोन,मोंटू,सतनाम सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।इसके साथ साथ सुनीता रिंकु ने डेरा बाबा बुड्ढाजी गांव में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर सुनीता रिंकु ने कहा कि भाजपा ज्वाइन करने वालो की रफ्तार ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया है।उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाई और उन्हें धरातल पर लागू किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज जालंधर में पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है और इसी का नतीजा है कि पूरा देश मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुकता के साथ तैयार बैठा है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और उसके लिए हम सभी को आज से ही यह संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस अवसर पर कमल हीर ने कहा कि एकजुटता से पार्टी लोकसभा चुनावों में जीत का परचम लहराएगी।उन्होंने कहा कि हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एक होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786