


अमृतसर :: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले बड़ा सियासी धमाका हुआ है। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।उनके इस फैसले को पंजाब की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी छोड़ते समय डॉ. नवजोत कौर ने कांग्रेस नेतृत्व, खासकर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर और तीखे आरोप लगाए।डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने उस कांग्रेस को अलविदा कह दिया है, जहां मेहनती और काबिल नेताओं की कोई सुनवाई नहीं होती और जहां फैसले योग्यता या पार्टी हित के बजाय निजी स्वार्थों के आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और संगठन के भीतर ईमानदार व होनहार नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

