पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे राहुल गांधी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

अमृतसर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। सुबह करीब साढ़े 9 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से गांव अजनाला के लिए रवाना हुए।इसके बाद बाढ़ प्रभावित रमदास के घोनेवाल और माछीवाल दौरा किया। यहां उन्होंने पानी में डूबी फसलें और टूटे हुए घर देखे। बाढ़ पीड़ितों और किसानों का दर्द समझा। सात घरों में गए। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की। मदद का भरोसा दिया। एक बजे के बाद राहुल गांधी गुरदासपुर के कस्बा डेरा बाबा नानक  के लिए निकल गए। यहां पर उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर खेतों का दौरा किया। किसानों से भी मिले।बाढ़ पीड़ितों और किसानों का दर्द समझा। बाढ़ की वजह से पंजाब के 23 जिलों के 2097 गांव प्रभावित हुए हैं। लगभग एक लाख 91 हजार 926 हेक्टेयर में फसलें डूब गईं। 15 जिलों में 52 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राहुल के दौरे पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं कि देश में 8 राज्यों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों की गठबंधन सरकारें हैं।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page