अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू के वेरका बूथ गन पॉइंट पर लूट

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

अमृतसर : अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर के वेरका बूथ पर आज सुबह सुबह बड़ी लूट हो गई है। यह मामला अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू के वेरका बूथ का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वेरका मिल्क प्लांट से गाड़ियां दूध की सप्लाई लेकर ग्रीन एवेन्यू पार्क में स्थित वेरका बूथ पर पहुंची थी।तभी इसी दौरान 3 नकाबपोश 1 मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंच गए। एक मोटरसाइकिल पर ही बैठा था, तभी 2 मोटरसाइकिल से उतरे और दूध की सप्लाई उतार रहे व्यक्ति को घेर लिया। एक ने पिस्टल तो दूसरे ने दातर दिखा जेब से सब निकालने को कह दिया। बार-बार विक्रेता के पैर पर गोली मारने की धमकी दी गई।गन पॉइंट पर लूट करने वालों ने दूध की सेल के 8 हजार रुपए कैश निकाल लिया। वहीं कान में पहनी हुई सोने की बाली व हाथ में पहना हुए चांदी का कड़ा भी उतार लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पंच गयी है। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page