


अमृतसर : संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से न्यू नाभा जेल में बंद है। वहीं मजीठिया के केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को बड़ी राहत दी है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता और युवा अकाली दल के अध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।फिलहाल मजीठिया नाभा जेल में बंद है। ऐसे में नाभा जेल में ऑर्डर की कॉपी पहुंचने के बाद मजीठिया जेल से बाहर आ जाएंगे। एडवोकेट कलेर ने बताया कि कोर्ट में चालान नहीं पेश किया किया गया। बता दें कि मजीठिया को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। वहीं आज ही मजीठिया से मिलने के लिए डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों गए थे। इस दौरान बाबा मुखी ढिल्लों ने मजीठिया पर लगे आरोप बेबुनियाद बताए थे।

