


जालंधर : गुज्जा पीर रोड पर स्थित चोर करियाना की दुकान से चोर नगदी और अन्य सामाना लेकर फरार हो गए। चोरी का पता दुकानदार को सुबह दुकान पर आने के दौरान चला, जिसकी शिकायत एस के ट्रेडर दुकान के मालिक संजीव मोदी ने थाना 8 की पुलिस को दी। उसने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान के बंद करके चले गए थे। सुबह 6 बजे उन्हें पड़ोसी दुकानदारों की काल आई कि उनकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। इस दौरान रास्ते में उन्हें दुकान के ताले गिरे मिले। जिसके बाद में मौके पर पहुंचे तो देखा अंदर सामान बिखरा हुआ था चोर सामान चोरी कर फरार हो चुके थे और वारदात भागते चोर दुकान के पास लगे कैमरों में कैद हो गए। संजीव मोदी के अनुसार चोर दुकान से 4 तेल की कैनी, 3 बोरियां दाल, बाबा जी के लिए 2200 रुपए सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोर कुर्सियों पर बैठकर मठियां खाकर गए, जो दुकानदार ने अपने खाने के लिए रखी हुई थी। इस घटना में दुकानदार का 40 से 45 हजार का नुकसान हुआ है। घटना डॉक्टर की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने कहा कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

