


जालंधर/नई दिल्ली: एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के खिलाफ टी-शर्ट उतारकर अर्धनग्न होकर हरकत करने के मामले को लेकर पूरे देश में रोष देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में भाजपा द्वारा आज दिल्ली से लेकर जालंधर तक तथा देश के प्रत्येक राज्य और जिला स्तर पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए।इसी क्रम में जालंधर में भी एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के अंदर भी कई लोग इस प्रकार की हरकतों से आहत हैं। जालंधर सेंट्रल मंडल 5 के कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर चंदन रखेजा से एक पूर्व भाजपा सदस्य का संपर्क हुआ, जो पूर्व में कांग्रेस में शामिल हो गया था लेकिन हाल ही में हुई घटना ने कांग्रेस के इस जिला सचिव को अंदर से झकझोर दिया।चंदन ने बताया कि वह इस कांग्रसी नेता के साथ संर्पक नें थे परन्तु कल देश के खिलाफ जाने का काम जो कांग्रेस ने किया उसके बाद इस नेता से दोबारा संर्पक कर देशहित में काम करने को लेकर चर्चा हुई और देश को दल से ऊपर प्राथमिकता देते हुए उन्होंने आज धरना-प्रदर्शन में भाग लिया और कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। इसके बाद सुशील शर्मा, शीतल अंगुराल, अशोक सरीन हिक्की तथा इंजीनियर चंदन रखेजा की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा जॉइन करवाई। इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल मंडल से कार्यकारी अध्यक्ष रखेजा के साथ उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, संदीप पठानिया, महामंत्री गुरमीत सिंह, सचिव मंजीत मीता, सुरिंदर बिष्ट, गुरविंदर मुल्तानी सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान इस नेता ने कहा कि एआई समिट में कांग्रेस ने केवल भाजपा ही नहीं बल्कि पूरे देश का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए दल से बड़ा देश है, इसी सोच के साथ उन्होंने भाजपा में वापसी करने का निर्णय लिया और भाजपा में राष्ट्र प्रथम हमेशा से ही प्राथमिकता रही है।

