डिप्टी कमिश्नर द्वारा सख्त आदेश : परीक्षा केंद्रों और अस्पतालों के पास डी.जे. बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों और मरीजों के लिए शांतमयी माहौल सुनिश्चित बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं और अस्पतालों के पास डी.जे. न बजाने की सख्त हिदायत करते हुए कहा कि डी.जे. बजाने पर जहां सामान जब्त किया जाएगा, वही प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ऊंची आवाज में लाउड स्पीकरों और प्रेशर हॉर्नों का इस्तेमाल न करने की भी सख्त हिदायत की है।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उनके ध्यान में आया है कि लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल से विद्यार्थियों को विशेषकर परीक्षाओं के दिनों में असुविधा होती है।IMG 20260219 WA0421 उन्होंने आगे कहा कि अस्पतालों में दाखिल मरीजों को भी बहुत ज्यादा शोर करके परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन जगहों को पहले ही साइलेंस जोन घोषित किया गया है लेकिन इसके बावजूद डी.जे./लाउड स्पीकरों का इस्तेमाल जनता के लिए समस्याएं पैदा कर रहा है।डा. अग्रवाल ने जोर देते हुए कहा कि परीक्षाओं के मद्देनजर और मरीजों की सेहतयाबी के लिए ऐसी संवेदनशील जगहों के आस-पास शांति बरकरार रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों को हिदायत करते हुए कहा कि इस संबंधी मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई करने से गुरेज न किया जाए।डिप्टी कमिश्नर ने डी.जे. मालिकों को मैरिज पैलेसों में डी.जे. की आवाज निर्धारित सीमा के अंदर रखने की हिदायत भी की। उन्होंने उल्लंघना करने की सूरत में सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।उन्होंने ऊंची आवाज में लाउड स्पीकर और प्रेशर हॉर्नों का इस्तेमाल न करने के लिए भी कहा।

Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page