


जालंधर : जिला पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जतिंद्र सिंह ने बताया कि मानयोग पुलिस कमिश्नर मैडम धनप्रीत कौर एडीसीपी सिटी वन आकर्षि जैन एसीपी नॉर्थ अशोक मीनिया के दिशा निर्देशों के अनुसार थाना पुलिस टीम ने विभिन्न बाजारों, मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह अभियान चलाया। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई जो सार्वजनिक जगहों को ‘ओपन बार’ बनाकर नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब का सेवन कर रहे थे। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई।आप को बात दे कि मौके पर शराब पीते पाए गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी थाना तीन पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इस संबंध में किसी भी व्यक्ति के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उनसे कहा गया है कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत थाने को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

